चीनी के बढ़े दाम पर सपा युवजन सभा का हमला, आंदोलन की चेतावनी
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को दीवानी कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने की।
बैठक में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की गई और बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग उठाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। जरूरत का सामान दिन-प्रतिदिन महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी के दामों में बढ़ोतरी से रक्षाबंधन के त्योहार की मिठास भी प्रभावित हुई है।
रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि चीनी के दाम 42 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंचना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है और सरकार को गरीब, मध्यम वर्ग तथा आम लोगों की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीनी के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो समाजवादी युवजन सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक में सूरज कुशवाहा, अभयशंकर, शिवनाथ, वीरेंद्र, विजय यादव, रामविश्वास, रामबृक्ष राजभर, अरबाज रशीद, सूरज, अमित वर्मा, देवेश, वसिष्ठ, पवन मिश्रा, इमरान लारी, जयराम, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें